अपकमिंग मूवी मिर्जापुर द फिल्म में स्वीटी की मौत से वापसी
Newschuski Digital Desk: अपराध, सत्ता और बदले की दास्तां सुनाने वाली मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। ‘मिर्जापुर द फिल्म’ नाम की इस अपकमिंग मूवी की खास बात यह है कि इसमें सीरीज के पहले सीजन में मारे गए एक पात्र की शानदार वापसी होने वाली है। और यह पात्र हैं ‘स्वीटी’… जी हाँ, वही स्वीटी गुप्ता जिनकी उनकी ही शादी में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) ने हत्या कर दी थी।
अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर, जिन्होंने सीरीज में स्वीटी का किरदार निभाया था, ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। उन्होंने फिल्म के क्लैपबोर्ड और कलाकारों के ग्रुप फोटो के साथ एक रहस्यमयी कैप्शन लिखा, 8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के मुंह से वापस आ गया है। मिर्जापुर फिल्म। फिलहाल शूटिंग चल रही है। जल्द मिलेंगे।
View this post on Instagram
इस पोस्ट ने फैंस में खासा उत्साह पैदा किया है। कई फैंस यह भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सीजन वन में मारे गए एक और पात्र ‘बुंडी’ विक्रांत मैसी भी फिल्म में वापस आएंगे? हालांकि, इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है मिर्जापुर द फिल्म में
फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है। श्रिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे ओरिजिनल स्टारकास्ट के सदस्य नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि फिल्म में मिर्जापुर के मुख्य पात्र तो होंगे ही, साथ ही कुछ ‘डेड एंड रिटर्न’ करने वाले सरप्राइज भी मिलेंगे।
View this post on Instagram
श्रिया का व्यस्त शेड्यूल
श्रिया जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ दिखेंगे। मराठी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रिया ने ‘फैन’, ‘गिल्टी माइंड्स’ और ‘द ब्रोकन न्यूज’ जैसी वेब सीरीज के जरिए हिंदी ऑडियंस के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
इसे भी पढ़ें: AP ढिल्लों विवाद के बाद तारा और वीर ने लिया अलग होने का फैसला
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा फिर जूलिया रॉबर्ट्स-जॉर्ज क्लूनी के साथ बिखेरेंगी जलवा
