Lucknow News: रेप और धर्मांतरण का आरोपी KGMU डॉक्टर रमीजुद्दीन गिरफ्तार

KGMU doctor Ramizuddin arrested

Lucknow News: लखनऊ की प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेप और जबरन धर्मांतरण के मामले में आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले काफी समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी शुक्रवार को लखनऊ में उसके किराए के मकान के पास से हुई।

पुलिस के मुताबिक, वह वहां अपना कुछ सामान लेने आया था और उसी दिन लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, चौक पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। मामला KGMU में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण का है। जांच में कई महिलाओं ने डॉ. रमीजुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर अपनी सहकर्मी का यौन शोषण किया, उसे जबरन इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला और ब्लैकमेल किया। जांच में पता चला कि वह एक सोची-समझी रणनीति के तहत हिंदू लड़कियों से फोन पर लंबी बातें करता, उन्हें प्यार के जाल में फंसाता और अपना नेटवर्क फैला रहा था।

इसे भी पढ़ें: मकान मालिक ने विधवा किरायेदार को नशीली कॉफी पिलाकर किया दुष्कर्म

इस मामले में पहले ही उसके माता-पिता, एक स्थानीय मौलवी और पीलीभीत के एक शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। माता-पिता पर उसके अपराधों में सहभागी होने का आरोप है। डॉ. रमीजुद्दीन पैथोलॉजी विभाग में तैनात था। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस जांच को और आगे बढ़ाएगी। यह मामला संस्थान की प्रतिष्ठा और कैंपस सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है।

इसे भी पढ़ें: AP ढिल्लों विवाद के बाद तारा और वीर ने लिया अलग होने का फैसला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...