लखनऊ में स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख़्त, छह प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रिंसिपल को किया तलब

lucknow high court summons

Lucknow News: लखनऊ के छह प्रतिष्ठित स्कूलों पर हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इन स्कूलों के प्रिंसिपल या प्रशासनिक अधिकारियों को तलब किया है, क्योंकि वे अपने स्कूलों के बाहर लगने वाले भीषण यातायात जाम की समस्या को दूर करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

कोर्ट ने जिन छह स्कूलों को नोटिस जारी किया है, वे लखनऊ के बेहद नामी स्कूल हैं।

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, हजरतगंज

लोरेटो कॉन्वेंट, गौतमपल्ली

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), विशाल खंड

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमतीनगर एक्सटेंशन

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोमतीनगर

न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने कहा कि इन स्कूलों के अधिकारियों को 19 जनवरी को अदालत में हाजिर होकर यह बताना होगा कि उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उन्हें समस्या का हल खोजने और सुझाव देने का मौका दिया जा रहा है, लेकिन अगर वे इसमें असफल रहे, तो अदालत की ओर से जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Kailash Nath Sharma BJP Joining: क्रांतिकारी विरासत से BJP की ओर

क्यों उठा यह मामला

यह आदेश गोमती रिवर बैंक रेजीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा साल 2020 में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया है। इस याचिका में आवासीय इलाकों में संचालित स्कूलों के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या उठाई गई थी। कोर्ट के एक न्याय मित्र (अमिकस क्यूरी) ने भी बताया था कि कुछ संस्थान पहले के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके बाद इन छह स्कूलों को तलब किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की गुंडागर्दी पर विश्व जनमत प्रहार करे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...