UP वोटर लिस्ट से कट गया है नाम तो घबराएं नहीं, यहां जानें कैसे 6 फरवरी तक दोबारा जुड़वाएं अपना नाम
Newschuski Digital Desk: उत्तर प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं के लिए एक अहम खबर है। चुनाव आयोग ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट वोटर सूची जारी कर दी है। इस ड्राफ्ट सूची से करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। ये वो नाम हैं, जो या तो डुप्लीकेट हैं, गलत हैं या फिर जिन मतदाताओं की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई।
लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका नाम अब वोटर लिस्ट से पूरी तरह गायब हो गया है। अगर आपका या आपके परिचित का नाम इस ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो आपको 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक एक महीने का समय दिया गया है, जिसमें आप अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। ये प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से है।
क्या करें अगर नाम नहीं है सूची में
1. ऑफलाइन प्रक्रिया
अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें।
फॉर्म लें और भरकर जमा करें।
अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज दिखाना होगा।
2. ऑनलाइन प्रक्रिया (आसान और तेज)
चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ECINET ऐप पर जाएं।
फॉर्म 6: अगर आप 18 साल के होकर पहली बार वोटर बन रहे हैं।
फॉर्म 7: अगर आपका नाम गलत है, हट गया है या सही कराना है।
फॉर्म 8: अगर आपका पता बदल गया है या वोटर कार्ड में कोई अन्य सुधार कराना है।
इसे भी पढ़ें: अच्छाई-बुराई की अनोखी कहानी
अहम तारीखें और सलाह
11 जनवरी को सभी बूथों पर BLO वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाएंगे। अपने बूथ पर जरूर जाएं और सुनें।
6 फरवरी समय सीमा खत्म होने से पहले ही अपना आवेदन कर दें।
वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट कॉपी आप ceouttarpradesh.nic.in पर भी देख सकते हैं।
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप अगले चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। इसलिए, ये एक महीने का समय बहुत कीमती है। अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम जरूर चेक करें और अगर जरूरत हो, तो समय रहते आवेदन कर दें। यह आपका मौलिक अधिकार है, इसे सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है।
इसे भी पढ़ें: NCP की बैठक में हुई जमीनी रणनीति पर चर्चा
