हार्दिक और महीका शर्मा का रोमांटिक न्यू ईयर, पंड्या बोले- महीका के आने से बदल गई जिंदगी
Newschuski Digital Desk: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। साल 2025 में महीका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद, अब यह कपल खुलकर दुनिया के सामने अपनी खुशियां साझा कर रहा है। नए साल के मौके पर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उन्हें परफेक्ट जोड़ी बता रहे हैं।
केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर महीका के साथ अपनी रोमांटिक छुट्टियों की झलकियां साझा कीं। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक, यह जोड़ा अक्सर मैरून रंग के मैचिंग आउटफिट्स में नजर आया। एक वीडियो में महीका अपना हालिया अवॉर्ड फ्लॉन्ट करती दिखीं, तो वहीं कुछ तस्वीरों में यह कपल अपने पालतू डॉग्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आया। हार्दिक ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी टी-20 सफलता का श्रेय महीका को देते हुए कहा, जब से महीका मेरी जिंदगी में आई हैं, सब कुछ सकारात्मक हो रहा है। उन्होंने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री नुसरत भरूचा के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना
क्या जल्द बजने वाली है शहनाई
हार्दिक का नया मंत्र बड़ा और बेहतर (Bigger and Better) है। उनके बदले हुए अंदाज और महीका के साथ उनकी बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर यह कयास तेज हो गए हैं कि क्या यह जोड़ा 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाला है? हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
View this post on Instagram
पुरानी यादें और जिम्मेदारी
बता दें कि हार्दिक पंड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में आपसी सहमति से अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों के बीच कड़वाहट नहीं है और वे आज भी अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर (Co-parenting) कर रहे हैं। हार्दिक अपनी पुरानी जिंदगी की कड़वाहट को पीछे छोड़ अब खेल और महीका के साथ अपनी नई शुरुआत का आनंद ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: हौसलों की उड़ान: बाराबंकी के वेदांत त्रिपाठी सेना में बने लेफ्टिनेंट
