अमेरिकी सलाहकार का दावा भारत को टैरिफ पर मिल सकती है 25 प्रतिशत की छूट

peter-navarro

नई दिल्ली। India can get 25% discount on tariff अमेरिका के सलाहकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत रूस से तेल खरीद कर उसकी आक्रामकता को लगातार बढ़ावा दे रहा है। भारत के इस कदम के कारण अमेरिकी टैक्सपेयर पर बोझ बड़ रहा है। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप की बात मान कर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो भारत को अमेरिकी शुल्क टैरिफ में 25 प्रतिशत की छूट मिल सकती है।
अमेरिका के व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने आरोप लगाया कि रूस और यूक्रेन के जंग का कारण भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। नवारो का दावा है कि भारत सस्ते में रूस से तेल खरीद कर मॉस्को की आक्रामकता को बढ़ावा दे रहा है। इसका सीधा प्रभाव अमेरिकी टैक्सपेयर पर पड़ रहा है।

साथ में यह भी कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे, तो उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर 25 प्रतिशत की छूट दे सकते है। ब्लूमबर्ग टीवी के बैलेंस ऑफ पावर कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान नवारो ने यह बात कहीं। व्हाइट हाउस के सलाहकार ने भारत से जुड़े प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि शांति का रास्ता कहीं न कहीं नई दिल्ली से होकर गुजरता है। नवारो ने यह टिप्पणी तब की है जब जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क बुधवार से लागू हो गया। यह कदम भारत द्वारा पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूसी कच्चे तेल की लगातार खरीद के लिए उसे दंडित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक म​हान नेता है और भारत एक परिपक्व लोकतंत्र का देश है। मैं हैरान हूं की भारत रूस से तेल खरीद कर युद्ध मशीन को लगातार बढ़ावा दे रहा है। उन्होने कहा कि भारत के टैरिफ में छूट पाना बहुत ही आसान है अगर वह रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो।

नवारो ने टैरिफ को लेकर भारत के रुख पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय इस मामले में बहुत अहंकारी हैं। यह परेशान करने वाली बात है। नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह मॉस्को के युद्ध प्रयासों को आर्थिक मदद दे रहा है। भारत सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदकर उसकी मदद कर रहा है। रूस उस पैसे का उपयोग अपनी युद्ध मशीन को चलाने और अधिक यूक्रेनी लोगों को मारने के लिए करता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...