यूपी के 4 जिलों में बनेंगे 6 हाईटेक हॉस्टल, अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

up government modern hostels for sc students

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अब अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और घर जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में 6 आधुनिक छात्रावासों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सरकार ने 6.15 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है।

शिक्षा के साथ-साथ शानदार रहन-सहन

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के तहत सरकार का लक्ष्य सिर्फ इमारत खड़ी करना नहीं, बल्कि इन छात्रावासों को एक बेहतरीन लर्निंग हब बनाना है।

कहाँ बनेंगे हॉस्टल: योजना के अनुसार फिरोजाबाद में तीन, जौनपुर में एक, सुल्तानपुर में एक और हाथरस में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।

सुविधाओं की भरमार: इन हॉस्टलों में रहने के लिए अच्छे कमरों के साथ-साथ आधुनिक मेस, मनोरंजन के लिए कॉमन रूम, एक शानदार लाइब्रेरी और सुरक्षा के लिए गार्ड रूम जैसी सुविधाएं होंगी।

इसे भी पढ़ें: लिव-इन पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

पारदर्शिता के साथ होगा काम

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इन हॉस्टलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय का खास ख्याल रखा जाएगा। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए बजट का लेनदेन पारदर्शी तरीके से सीधे विशेष खातों के जरिए किया जा रहा है।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के इलाकों से आने वाले होनहार छात्रों को आर्थिक तंगी या रहने की समस्या की वजह से पढ़ाई न छोड़नी पड़े। आधुनिक माहौल मिलने से ये छात्र भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर बलेंद्र शाह लेंगे नेपाल पीएम पद की शपथ

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...