2026 में छुट्टियों की चांदी, 15 लॉन्ग वीकेंड और 50 दिन का ब्रेक, ऐसे प्लान करें अपना पूरा साल
2026 Holiday Calendar: नया साल नई यात्राओं और छुट्टियों के मजे लेने का बहाना लेकर आ रहा है! 2026 में आपको 15 लॉन्ग वीकेंड मिलने वाले हैं। थोड़ी सी स्मार्ट प्लानिंग से इन्हें करीब 50 दिनों की छुट्टियों में बदला जा सकता है। और साल भर देश के अलग-अलग कोनों में लगने वाले रंगारंग त्योहार इन छुट्टियों को और भी यादगार बना देंगे। आइए देखते हैं, किस महीने कहां का प्लान बनेगा सबसे बेहतरीन:
जनवरी-फरवरी: आस्था और रंगों का मौसम
प्रयागराज का भव्य माघ मेला (3 जनवरी – 15 फरवरी): महाकुंभ के बाद का यह मेला श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। AI कैमरों और ड्रोन से सुरक्षित इस विशाल मेले में गंगा स्नान और कल्पवास का अनोखा अनुभव होगा।
ब्रज होली महोत्सव, मथुरा-वृंदावन (23 जनवरी – 3 मार्च): होली यहाँ एक दिन नहीं, बल्कि 40 दिनों का उत्सव है! ‘लठमार होली’ और ‘फूलों की होली’ जैसी अनूठी परंपराएं देखने लायक होंगी।
मार्च-अप्रैल: वसंत और फूलों की महक
गोवा का शिग्मो फेस्टिवल (15-29 मार्च): गोवा की पारंपरिक होली कहलाने वाले इस उत्सव में रंगीन परेड और लोक नृत्यों का जोड़ देखने को मिलेगा।
इंटरनेशनल ट्यूलिप फेस्टिवल, श्रीनगर (29 मार्च – 5 अप्रैल): डल झील के किनारे लाखों ट्यूलिप के खिलने का नज़ारा किसी सपने जैसा होता है।
आओलांग फेस्टिवल, नागालैंड (1-6 अप्रैल): नई फसल के स्वागत का यह जनजातीय उत्सव नागा संस्कृति को समझने का शानदार मौका देगा।
मई-जून: गर्मियों में ठंडक और मानसून का स्वागत
माउंट आबू समर फेस्टिवल (मई): राजस्थान के इस हिल स्टेशन पर लोक संगीत और नृत्य का आनंद लिया जा सकता है।
हेमिस मठ महोत्सव, लद्दाख (24-25 जून): रंग-बिरंगे मुखौटों वाला यह बौद्ध उत्सव सांस्कृतिक दृष्टि से अद्भुत अनुभव देगा।
साओ जोआओ फेस्टिवल, गोवा (24 जून): मानसून में कुँओं में कूदकर मनाया जाने वाला यह उल्लासपूर्ण त्योहार देखने लायक है।
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से मिली जमानत पर लगाई रोक
सितंबर-अक्टूबर: उत्सवों का राजा-रानी
मुंबई का गणेश उत्सव (14-23 सितंबर): शहर की ऊर्जा और भक्ति का अनूठा संगम, जो भव्यता में अद्वितीय है।
दुर्गा पूजा, कोलकाता (17-21 अक्टूबर): कोलकाता इस दौरान एक जीवंत कला दीर्घा में बदल जाता है। यूनेस्को की धरोहर यह त्योहार अविस्मरणीय है।
बतुकम्मा फेस्टिवल, तेलंगाना (11-18 अक्टूबर): फूलों से सजे इस लोकपर्व में महिलाओं के पारंपरिक नृत्य मन मोह लेंगे।
नवंबर-दिसंबर: साल का शानदार अंत
नवंबर में गुरु नानक जयंती: एक और लॉन्ग वीकेंड का मौका।
न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन (31 दिसंबर): मुंबई, गोवा, दिल्ली जैसे शहरों में होने वाले शानदार कॉन्सर्ट और काउंटडाउन के साथ साल का समापन करें।
इसे भी पढ़ें: राज्यों के निकाय चुनाव परिणामों के संदेश
