Nitish Kumar: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। बिहार में कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है जिनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग शपथ लेंगे। इनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे। वहीं एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित सूची निम्नलिखित है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

नीतीश कुमार
सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
डॉ प्रेम कुमार
विजय कुमार चौधरी
विजेन्द्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
संतोष कुमार सुमन
सुमित कुमार सिंह

इसे भी पढ़ें: अपराधी मस्त, पुलिस प्रशासन पस्त, रौब जमा रहा हिस्ट्रशीटर

Spread the news