डब्ल्यूडब्ल्यूई के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले द ग्रेट खली इन दिनों बुलेट की सवारी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके जानने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल प्लेटफार्म पर जमकर इसे साझा भी कर रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में थे ग्रेट खली कच्ची सड़क पर बुलेट दौड़ाते नजर आ रहे हैं। कच्ची सड़क पर बुलेट दौड़ने का खली का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। ज्ञात हो कि रेसलिंग की दुनिया में खली का नाम सबसे ऊपर है। खली व्यक्तिगत जीवन में बेहद साधारण हैं। उनको पसंद किए जाने के पीछे यही सबसे बड़ी वजह भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

खली अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘टेम्पररी प्यार‘। जबकि खली के सामने बुलेट काफी हल्की नजर आ रहा है। खली के पसंद करने वाले उनके इस वीडियो को तेजी से वायरल करने में लगे हैं। उनके एक समर्थक ने कमेंट किया है ‘घोस्ट राइडर‘ तो वहीं दूसरे ने कहा है ‘आप हमेशा मेरे पसंदीदा रहोगे। जबकि एक ने मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा है कि मुझे भी बुलेट चलाना सिखा दीजिए।

गौरतलब है कि द ग्रेट खली की पहचान एक पहलवान के रूप में है, जो रेसलिंग के चलते पूरी दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं। दा ग्रेट खली का जन्म हिमाचल प्रदेश में 27 अगस्त, 1972 को हुआ था। वहीं खली का वास्तविक नाम दिलीप सिंह राणा है। उनका बचपन काफी संघर्षों भरा रहा। एक दौर था जब दिलीप को घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी तक करना पड़ता था। स्कूल की फीस न जमा कर पाने की स्थिति में दिलीप सिंह को पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ गई थी।

Spread the news