Smita Patil Death Anniversary: अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल (actress smita patil) को दुनिया से गए बेशक सालों हो गए हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय से वह आज भी लाखों फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने रुपहले पर्दे पर अपने सशक्त अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। स्मिता पाटिल ने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

17 अक्टूबर, 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल (actress smita patil) ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। स्मिता ने अपने कॅरियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में बतौर समाचार वाचिका के रूप में किया था। वर्ष 1974 में स्मिता ने रुपहले पर्दे पर कदम रखा और अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रमुख फिल्मों में घुंघरू, निशांत, मंथन, भूमिका, नमक हलाल, अर्थ, शक्ति, शराबी, भीगी पलके, वारिस आदि शामिल हैं।

Smita Patil Death Anniversary

भारत सरकार ने फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 1985 में स्मिता (actress smita patil) को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। स्मिता ने अभिनेता राज बब्बर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा प्रतिक बब्बर है, जो अभिनेता हैं। स्मिता ने अपने 10 साल के फिल्मी कॅरियर में एक से एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों पर राज किया। 13 दिसंबर, 1986 को इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ ने बहुत कम समय में हासिल किया मुकाम

इसे भी पढ़ें: कम लोगों को पता है रजनीकांत का असली नाम

Spread the news