Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के सिंचाई विभाग में चौकीदार पद पर तैनात सूरजपाल 31 जुलाई, 2023 को रिटायर हो गए। सूरजपाल के सम्मान में उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सूरजपाल को रामचरितमानस, अंग वस्त्र, सूटकेस, घड़ी इतिहास वस्तुएं भेंटकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर विदाई दी गई, साथ में उनके योगदान की प्रशंसा भी हुई।

गौरतलब है कि सूरजपाल नहर कोठी उत्तरपारा में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके व्यवहार, सादगी, स्वभाव और कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। सूरजपाल का विदाई समारोह सिंचाई विभाग कैनाल रोड रायबरेली में 11 अगस्त दिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सभी लोगों ने पुरानी यादें ताजा करते हुए उनके सम्मान में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Raebareli News

सम्मान से अभिभूत सूरजपाल ने कहा कि हम सपरिवार विभाग के सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। आप सभी लोगों ने इतना अच्छा कार्यक्रम किया, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। इस मौके पर विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ-साथ सूरजपाल के सहकर्मी श्रवण कुमार, राम जी, नीरज मौर्य इत्यादि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण और नाश्ते का भी आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: धीरेन्द्र शास्त्री दरबार सरकार का परिवार हुआ 61 लाख

कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो जाने के बाद सूरजपाल को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा चार पहिया वाहन से उनके घर बेला भेला उत्तरपारा तक भिजवाया गया। घर पहुंच कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्जवल भविष्य, स्वास्थ्य, दीर्घायु होने की कामना की और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: विश्व गुरु य़ह भारत वर्ष

Spread the news