पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच कैप्टन फिर बने ‘कैप्टन’, तीन विधायक कांग्रेस में शामिल

0
314
three MLA join Congress

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी घामासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को आप के तीन बागी विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन विधायकों के कांग्रेस में आने से जहां पार्टी मजबूत हुई है, वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह का खेमा भी मजबूत हुआ है। क्योंकि यहां कांग्रेस में गुटबाजी इस समय चरम पर है। इसी के सिलसिले में कैप्टन अमरिंदर को आज दिल्ली में कांग्रेस के तीन सदस्यीय समि​ति के समक्ष पेश होना है।

चडीगढ़ में विधायक सुखपाल सिंह खेड़ा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला को आज औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलााई गई। तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके दिल्ली रवाना होते ही पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि पहले विधायक और पूर्व नेता विपक्ष के साथ दो अन्य आम आदमी पार्टी के विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया है।

बता दे कि पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह इस समय सतह पर आ गई है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए मुसीबत खड़ी करने में लगे हुए है। इसके चलते यहां पार्टी में काफी उठा-पठक चल रही है। राज्य में कांग्रेस के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा है। दो दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू के मुलाकात के बाद आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तीन सदस्यीय समि​ति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें