Pratapgarh News: गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, छात्र, किसान, नौजवान, कामगारों के प्रेरणा स्रोत, भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस (Mulayam Singh Yadav birthday) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय में मंगलवार को सपाइयों ने सादगी के साथ मनाया। नेताजी के चित्र के समक्ष सपाइयों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय पर व मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में महिलाओं और मरीजों में कम्बल व फल का वितरण किया गया।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाधयक्ष छविनाथ यादव व संचालन अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी अपने मुख्यमंत्रित्व काल में समाज के सभी वर्गों के लिए जनहित में कार्य किया और एक समान अधिकार और सम्मान दिया करते थे। नेताजी का एक ही नारा था। रोटी-कपड़ा सस्ता होगी, दवा-पढ़ाई मुफ्त मिलेगी।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार में छात्राओं को कन्या विद्याधन-साइकिल, समाजवादी महिला पेंशन-वृद्धा पेंशन, 108-102 एम्बुलेंस, पुलिस विभाग को 100 डायल, महिला सुरक्षा हेतु 1090 महिला हेल्पलाइन, मजदूर भाइयों को साइकिल जैसी अनेक सुविधाएं आम जनमानस को देने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए हुए रास्ते पर चल के पार्टी को आगे ले जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आयोजित कार्यक्रम के मौके पर पट्टी विधायक रामसिंह पटेल,पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, विजय यादव, इरशाद सिद्दीकी, आशुतोष पाण्डेय, इरफान खान, गुलफाम खां, नरेंद्र पाल एडवोकेट, पूर्व प्रमुख मो.समीम, अश्वनी सोनी, करोड़ीमल शर्मा, रमाशंकर यादव, विनय सिंह भोला, महिमा गुप्ता, शबनम बानो, उर्मिला यादव, डा.रामबहादुर पटेल, डा.शेरबहादुर यादव, रामबचन यादव, सत्यनारायण यादव, रामधन यादव, शफात अहमद, चन्दन सिंह, मनीष पाल सहित आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के ब्राह्मणवाद से हारेंगे केजरीवाल!

Pratapgarh News: जनसत्ता दल छोड़ पूर्व प्रमुख ने थामा सपा का दामन

Pratapgarh News

Pratapgarh News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सदर के ब्लाक प्रमुख रहे विनय प्रताप सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष छवि नाथ यादव, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल सहित सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जनसत्ता दल छोड़कर सपा का दामन थामा। इस दौरान समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर अब्दुल कादिर जिलानी, धर्मराज सिंह, हरीश शुक्ल, मो.अफसर, मो.सईद, कृष्णकांत तिवारी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, साजिद अली, प्रेम यादव, रईस अहमद, सिराजुल हक,शिवाजीत सिंह, मनीष पाल सहित आदि रहे।

इसे भी पढ़ें: रघुराज से सपा का गढ़ बचाएंगी डिंपल, सहानुभूति से जीतेंगी दिल

Spread the news