इस्लामाबाद: सोशल मीडिया के आने के बाद लोगों की निजता खतरे में आ गई है। कब किस बात का आडियो या वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। पाकिस्तान की महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि महिला विधायक अश्लील वीडियो में खुद के होने से इनकार कर रही हैं और इसकी जांच की मांग कर रही हैं। वहीं पुलिस मामले में लंबी जांच के एक बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसका खुलासा करने से बच रही है।

बता दें कि पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद यहां हंगामा मचा हुआ है। वहीं विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। लंबी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस उसके बारे में जानकारी देने से बच रही है। विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) को इस वीडियो के बारे में पिछले महीने पता चला। 26 अक्टूबर को उन्होंने इस बारे में सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इसकी सूचना दी थी।

Sania Ashiq

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) से भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी कॉपी उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर भी किया था। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। उधर यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाली महिला सानिया अशिक ही हैं।

इसे भी पढ़ें: सोनम को दिया राज्यमंत्री का दर्जा

गौरतलब है कि सानिया आशिक नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेटी की काफी करीबी मानी जाती हैं। वह कई मुद्दों पर इमरान सरकार को घेरती भी नजर आई हैं। ऐसे में उनके अश्लील वीडियो वायरल होने के पीक्षे कई तरह के तर्क लगाए जा रहे हैं। सानिया आशिक का कहना है कि साजिश के तहत सोशल मीडिया पर उनके अश्लील वीडियो और फोटोज को शेयर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: दूल्हे की भांजी को बनाया हवस का शिकार

Spread the news