मेरठ: उत्तर प्रदेश अपने काम से ज्यादा कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। प्रदेश के मेरठ जनपद से पुलिसकर्मी की घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत सिपाही ने दुल्हे की 18 वर्षीय भांजी को अपना शिकार बना डाला, वहीं रेप के बाद लड़की की मौत भी हो गई है। इस घटना से पूरा क्षेत्र सिहिर सा गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मेरठ शहर के दत्तवली रोड पर शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे की 18 वर्षीय भांजी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद मैरिज हॉल के एक बाथरूम में लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में सिपाही मिला। यह देखकर नाराज लोगों ने सिपाही की जमकर धुनाई कर दी।

पुलिसकर्मी नशे में धुत्त था, लोगों की पिटाई से उसकी हालत भी बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां लड़की की मौत हो गई और सिपाही का इलाज चल रहा है। उधर मंगलवार को लोगों ने पोस्टमार्टम को लेकर गढ़ रोड पर लड़की का शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे गढ़ रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मी को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है के मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में शामिल दूल्हे की 18 वर्षीय भांजी अचानक गायब हो गई। विदाई के समय उसका शव एक कमरे के बाथरूम में मिला। उसके साथ मेरठ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि बालियान नशे में धुत्त आपत्तिजनक हालत में पड़ा मिला।

इसे भी पढ़ें: किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मैरिज हॉल में लड़की के साथ पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में मिला है। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। ​भीड़ की पिटाई से युवक की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मैरिज हॉल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: सपा से जुड़ा है बेटी के बाप का हत्यारा

Spread the news