लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक​ घटनाक्रम काफी तेजी से बदलने लगे हैं। राजनीतिक दलों से नेताओं के आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार के दिन भाजपा ने कई राजनीतिक धमाके किए। इसमें सपा के चार एमएलसी को पार्टी में शामिल कराकर चुनाव से पहले अखिलेश यादव को भाजपा ने तगड़ा झटका दिया है। वहीं यूपी में ट्रांसजेंडर की नेता सोनम को उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ ही सोनम को यूपी में राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया है।

राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद सोनम ने भाजपा सरकार की जमकर तारीफ करते हुए दोबारा सत्ता में आने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि यूपी की सत्ता में एकबार फिर भाजपा वापसी करेगी। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला भी बोला। वह सपा से इतनी खफा दिखी कि अखिलेश यादव को श्राप तक दे डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उनका श्राप है कि वह जीवन में कभी भी सत्ता में नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: लड़कों को नहीं मिल रही शादी के लिए लड़की, हो रही तलाश

गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर की नेता सोनम बीते महीने में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने सपा में अखिलेश यादव और शिवपाल की फूट को घातक बताया था। उन्होंने कहा था कि आपसी फूट की वजह से सपा कमजोर हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने राय भी दी थी कि दोनों नेता अगर साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुश्किल कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Spread the news