वाराणसी। कोरानावायरस को विशेषज्ञ जितना समझने की कोशिश करने में लगे हैं, यह उतने ही रंग बदलकर सबको हैरान कर रहा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ऐसा अनोखा मामला समाने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं। यह बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने कोरोना संक्रमित बचची को जन्म दिया है। जबकि महिला खुद निगेटिव है। इस मामले के सामने आते ही बीएचयू के विशेषज्ञ और डॉक्टर्स सभी हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में 23 मई को एक महिला को भर्ती कराया गया था। भर्ती करने से पहले महिला की कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे भर्ती किया गया था। महिला ने 25 मई को एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्ची की भी कोरोना की जांच कराई गई। बच्ची की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। हालांकि बच्ची और मां दोनों स्वस्थ्य हैं, लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद डॉक्टरों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि यह पहला मामला है जो विज्ञान से परे नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट फंगस के कारण कोरोना के मरीज की आंतों में हो गये कई छेद

बता दें कि दुनिया में ऐसे सैकड़ों मामले आए हैं जहां कोरोना संक्रमित महिला ने निगेटिव बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन वाराणसी का यह मामला देश का पहला और अनोखा मामला है, जिसमें मां निगेटिव है और उसने पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया है। फिलहाल इस मामले को लेकर डॉक्टर्स अन्य जगहों से राय लेना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: जांच से डरा ट्विटर, कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Spread the news