मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।
पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है

लखनऊ। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हर कोई संघर्ष करता है। लेकिन चर्चा उन्हीं लोगों की होती है, जिन्हें सफलता मिलती है। वहीं इस सच को भी इनकार नहीं किया जा सकता कि साधन संपन्न लोग हर वह चीज हासिल कर लेते हैं, जिसके वह वास्तविक हकदार नहीं होते। ऐसे में जो उसके हकदार होते है उनका हक मार दिया जाता है। लेकिन प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। अगर आप में मेहनत व लगन है तो आपके लिए कोई चीज असंभव नहीं है। ऐसी ही एक मिसाल बनी हैं Miss India 2020 रनर-अप रहीं मान्या ओम प्रकाश सिंह। मान्या के संघर्ष की कहानी बहुत से लोगों में कुछ कर गुजरने का जज्बा जगा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manya Singh (@manyasingh993)

वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 रनर-अप का खिताब अपने नाम करने वाली मान्या, एक ऑटो रिक्शा चालक की बेटी हैं। मान्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था- तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है, तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है। गत दिनों मान्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपने मम्मी-पापा के पैर छूती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह आंसू पोंछती हुई देखी जा रही है। ऐसा वीडियो सामने आने के बाद मान्या के फैंस काफी भावुक हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manya Singh (@manyasingh993)

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक ऑटो खड़ा है। मान्या अपनी मां के पैर छूती हैं फिर उन्हें अपने गले से लगा लेती है। इसके साथ ही वह अपने पापा के भी आंसू पोंछती हैं और उन्हें गले से लगा लेती हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग काफी भावुक हो रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को अपने सोशल प्लेट फार्म पर शेयर भी किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manya Singh (@manyasingh993)

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया से ताल्लुख रखने वाली मान्या सिंह अपनी मां के साथ पिता के ऑटो में बैठकर मुंबई में एक सम्मान समारोह में पहुंची, जिसमें उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। मान्य के इस वीडियो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने अपने ट्विटर हैंडिल से शेयर भी किया है।

इसे भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, कई अन्य की भी मौत की सजा बरकरार

Spread the news