लखनऊ: भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियो से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में सपा, बसपा पदाधिकारियों, समाज के विभिन्न वर्ग एवं धर्मों के व्यक्तियों ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर नीरज बोरा, मंत्री मोहसिन रजा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा एवं अर्पणा बिष्ट यादव की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव गुड़िया निगम, सफिया परवीन, शमा परवीन, उर्मिला मिश्रा, देशराज यादव और बहुजन समाज पार्टी के हनुमान गौतम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से, समाजवादी जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रभात यादव, जिला सचिव चंदन, जिला उपाध्यक्ष मयंक, जिला सचिव प्रियुश शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष रश्मि सिंह, सपना तिवारी, सरोज शर्मा, अनूप, वार्ड उपाध्यक्ष सलमान जैदी, गुड्डू गुप्ता, राकेश निगम, निखिल मिश्रा, वार्ड सचिव किरण पुष्कर व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की गई।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्व धर्म और सर्व समाज का ध्यान रखते हुए सभी को समान रूप से सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया है। सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य किया है। हम राशन शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना की योजनाओं का सभी को समान रुप से लाभ प्रदान कर रहे हैं। और इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोग इस बात का संकेत है की डॉ. बोरा की क्षेत्र में लोकप्रियता देखते हुए यहां उनकी जीत सुनिश्चित है और साथ ही हम लखनऊ की सभी सीट जीतेंगे।

इसे भी पढ़ें: डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया डोर टू डोर संपर्क मांगे वोट

मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के संकल्प के आधार पर नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है और इस नीतियों से प्रभावित होकर के आज यहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता यहां भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर रहे हैं। यह सिलसिला पूरे प्रदेश में जारी है। उपस्थित सभी लोगों के उत्साह से यह निश्चित है की उत्तर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा की पिछली बार से भी बड़ी अंतर से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है। हम लखनऊ महानगर की छह सहित लखनऊ की सभी 9 सीटों जीतेंगे।

अपर्णा यादव ने कहा कि आपकी बहन और बेटी की यह अपील है कि भारतीय जनता पार्टी का बटन दबाकर के पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। उत्तर विधानसभा है और आपको कमल को वोट प्रदान करके क्षेत्र में डॉक्टर नीरज बोरा और प्रदेश में भी अगर कोई उत्तर है तो वह है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। भारतीय जनता पार्टी जो निरंतर अराजकता और गुंडागर्दी के खिलाफ कार्य कर रही है उसको पुनः पूर्ण बहुमत से जिताएं। ममता दीदी कहती हैं कि तिलक लगाकर आते हैं, गुंडागर्दी फैलाते हैं। उनको क्या अधिकार है उत्तर प्रदेश में आने का, वह अपना राज्य संभाले यहां बंगाली बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, अमित गुप्ता जितेंद्र सिंह सुरेश चंद्र अवस्थी, पार्षद पति मुन्ना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, बिंदु बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का मुफ्त सिलेंडर तो सपा ने खेला फ्री पेट्रोल-सीएनजी का दांव

Spread the news