मुंबई। बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा अपनी खुद की अलग पहचान रखती है। उनकी गिनती उन सिलिब्रेटीज में होती है जो अपनी फिटनेस को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। 47 की उम्र में भी उनकी फिटनेस को देखकर किसी को सही उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। अपने स्टाइल और फैशन के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। वह योग और ध्यान को ज्यादा तवज्जों देती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका के मुताबिक उम्र कोई भी हो, हर किसी का एक फिटनेस गोल निर्धारित होना चाहिए। उनका मानना है कि सिर्फ वजन नियंत्रित कर लेने से सब कुछ नहीं हो जाता, बल्कि इसे हमेशा बनाए रखना प्राथमिकता में होनी चाहिए।

Malaika Arora

मलाइका नियमित तौर से योग करती हैं। उनका मानना है कि योग से दैनिक जीवन जीने के लिए ऊर्जा मिलती है। उनका कहना है कि योग के लिए हर बार नया आसन ट्राई करना चाहिए। साथ ही कुछ फिजिकल अभ्यास जैसे दौड़ना, पैदल चलना, तैरना आदि भी करते रहना चाहिए।

Malaika Arora

मलाइका की माने तो उन्होंने वर्ष 2021 के लिए अपना फिटनेस गोल तय किया है, जिसमें अपनी फिटनेस को कायम रखने के साथ नए फॉर्म को ट्राय करना शामिल है। बता दें कि 47 कि उम्र में मलाइका अरोड़ा दो बातों को लेकर काफी चर्चा में हैं। पहला उनकी फिटनेस और दूसरा अर्जून कपूर के साथ उनके रिश्ते।

Malaika Arora and arjun

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी दिनों से एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों की शादी के भी काफी चर्चे चल लेकिन दोनों तरफ से इस पर कोई साफ जवाब नहीं मिल पा रहा है। अर्जुन कपूर और मलाइका के उम्र में भी काफी फर्क है, लेकिन मलाइका के फिटनेस के सामने यह फर्क नजर नहीं आता।

इसे भी पढ़ें: डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने बिकिनी में ढाया कहर, वीडियो हुआ वायरल

Spread the news