Lucknow News: सावन मास के पावन पर्व हरियाली तीज (Hariyali Teej) का उत्साह और उमंग इन दिनों चारों ओर दिख रहा है। इसी कड़ी में मां पार्वती के आशीर्वाद से जुड़े इस पावन पर्व को उल्लास के साथ राजधानी लखनऊ स्थित मानस गार्डन कॉलोनी की महिला मण्डली ने बहुत धूमधाम और पारम्परिक तरीके मनाया। कार्यक्रम में सुधा मिश्रा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि उर्वशी बबिता पहली और उर्वशी दूसरी रनर-अप रहीं।

कहीं घरों में तो कहीं मंदिरों में सभी सनातन धर्म के तीज पर्व को उल्लास से मनाया जा रहा है। महिलाएं व्रत पूजन के साथ सोलह श्रृंगार में सज-धज कर पूरे उत्साहित हृदय से तीज मना रही हैं। कहा जाता है कि हरियाली तीजोत्सव के दौरान स्त्रियों में मां पार्वती का रूप दिखता है। इस उत्सव में महिलाओं और बच्चों के हरे रंग के कपड़े और पार्क की हरियाली से सावन की घटा उमड़ पड़ी थी।

Lucknow News

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कई डांस परफ़ॉर्मेंस दिया। ख़ासकर ‘चूड़ी जो खनकी हाथ में’ और ‘सजना है मुझे सजना के लिए’ गाने पर खूब मस्तियाँ हुईं। कई भोजपुरी गीतों पर हुए नृत्य ने पारम्परिक भोजपुरिया झलक भी पेश किया। वहीं अवध के पारम्परिक गीतों पर महिलाओं ने खूब डांस किया।

हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम के दौरान सुधा मिश्रा समेत कई महिलाओं ने अपनी गायकी के हुनर को भी पेश किया। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता भी हुई। मजेदार प्रश्नों के जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी मिले। कार्यक्रम मंा मुख्य रूप से अध्यक्ष बबिता चतुर्वेदी, प्रियंवदा पांडेय, सुधा मिश्रा, उर्वशी चौबे, अनु सिंह, गुंजन श्रीवास्तव, अनामिका सक्सेना, श्रद्धा सिंह और नमिता सिंह उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह ने गोली चलवाने की जगह मुख्यमंत्री पद को त्याग करना चुना

क्यों किया जाता है यह व्रत

सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां मनोवांछित वर के लिए व्रत करती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। तभी से इस दिन स्त्रियां माता पार्वती जी और भगवान शिव की पूजा करती हैं और अपने जीवन को भी सौभाग्यशाली बनाती हैं। कहा जाता है कि इस गुंदिन का इंतजार हर महिला पूरे साल करती हैं और सुहागिनें हरियाली तीज के लिए स्पेशल शॉपिंग भी करती हैं ताकि तैयार होकर और भी खूबसूरत नजर आएं।

इसे भी पढ़ें: काफी दिलचस्प है हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी

Spread the news