Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में सभी दल जुट गए है। वहीं कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव चलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय फर्म में आ गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है लोकसभा चुनाव 2024 राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की जहां से इच्छा होगी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक-एक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए जान लगा देगा।

इस दौरान अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वह जनता को 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब कहां हैं। गौरतलब है कि अमेठी कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही थी, लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के किले में सेंध लगाते हुए राहुल गांधी से यह सीट छीनने में सफल रहीं। स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की पारवारिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके साथ ही अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भी लगातार तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं।

इसे भी पढें: युवाओं ने हर कालखंड में समाज को दी नई दिशा

लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाथ से भी चुनाव लड़ा था। अमेठी में राहुल गांधी को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वायनाथ से वह सांसद चुने गए। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने सीपीआई के पीपी सुनीर को लाखों वोटों के अतंर से हराया था। वहीं अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान से चर्चा तेज हो गई है कि राहुल गांधी फिर से अमेठी में चुनावी मैदान में उतरने से स्मृति ईरानी के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है। क्योंकि अमेठी जहां कांग्रेस की पारिवारिक सीट है, वहीं इस बार सत्ता विरोधी लहर का लाभ राहुल गांधी को मिल सकता है। फिलहाल अमेठी सीट पर चुनाव इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है।

इसे भी पढें: 160 दिन बाद जेल से रिहा हुई मुख्तार की बहू निखत अंसारी

Spread the news