नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच सिक्किम में भारत और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक नॉर्थ सिक्किम के ना कूला सेक्टर में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा की यथास्थिति में एकबार फिर बदलाव करने की कोशिश करते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की ताक में थेइसी के विरोध के दौरान भारतीय सैनिकों से उनकी हिंसक झड़प हो गई। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 9 मई को भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच इसी जगह हिंसक झड़प हुई थीजिसमें कई सैनिक घायल हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह नॉर्थ सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की नाकाम कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता के चलते उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प कई सैनिक घायल हो गए हैं। इस झड़प में चीन के 20 से ज्यादा सैनिक और भारतीय सेना के भी चार जवान घायल होने की खबर आ रही है।

भारत के लिए राहत वाली बात यह है कि भारतीय जवानों ने नॉर्थ सिक्किम में विपरीत मौसम में भी चीनी सेना को माकूल जवाब देने में सफर रहे। झड़प वाले स्थान पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव कायम हैलेकिन धीरेधीरे अब स्थिति सामान्य हो रही है। बताते चलें कि गत वर्ष भी नॉर्थ सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था। इस झड़प में भी दोनों तरफ के जवान घायल हुए थे। इस बारे में सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के सैनिकों का इस बीच काफी आक्रामक रुख देखने को मिला। फिलहाल बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: साक्षी महराज ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता की वजह से करवाई हत्या

Spread the news