Himachal Election 2022 Live: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ मतदाता जहां सत्ता परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं, वहीं कुछ एकबार फिर से कमल खिलाना चाह रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 35 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी राज्य में 44 सीटें हासिल कर सत्ता में आई थी। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है, यहां एकबार कांग्रेस को तो एक बार बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिलता रहा है। लेकिन इस बार मतदाताओं का रुझान बीजेपी को दोबारा सत्ता में वापसी कराने का दिख रहा है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान शुरू हो गया है। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। राज्य के 55,92,828 मतदाता 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इन उम्मीदवारों में 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की मतगणना 8 दिसंबर को होगी, और इसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की मजबूती के लिए जुटा चौधरी हरमोहन सिंह का कुनबा

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने परिवार के साथ हमीरपुर के समीरपुर मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है, ”प्रिय हिमाचल वासियों, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद। जय हिमाचल।”

इसे भी पढ़ें: सानिया मिर्जा और शोएब के रास्ते हुए जुदा

Spread the news