Gonda News: भारतीय कुश्ती संघ में जारी विवादों की वजह से खिलाड़ियों का कॅरियर प्रभावित हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में देरी के चलते अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) एक बार फिर प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए हैं। भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर इसका जिम्मेदार बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) को बताने की कोशिश की जा रही है। वहीं बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को गोंडा में रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय के सम्मान समारोह के दौरान वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया पर बैन को लेकर बड़ा बयान दिया है। WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने कहा कि यह बहुत दुखद स्थिति है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत बैन हुआ।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने का कारण मैं नहीं हूं, बल्कि इसके जिम्मेदार धरनाजीवी खिलाड़ी बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक हैं। प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कुश्ती और देश के खिलाड़ियों के साथ मजाक किया है। बाकी बच्चे तो खुद से वापस चले गए थे। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से भारत पहली बार प्रतिबंधित हुआ है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो देश को बड़ा नुकसान होगा। बताते चलें कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने 24 अगस्त को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की सदस्यता को रद्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल ले जाकर किया रेप

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हलधरमऊ विकासखंड के एक निजी महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा के टॉप 20 मेधावियों, प्रगतिशील किसानों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश में 8 महीने से कुश्ती की सारी गतिविधि बन्द हैं, सभी ट्रेनिंग बंद है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अगले महीने एशियन गेम्स होने वाला है और कोई कैम्प कुश्ती का नहीं हो रहा है। ओलंपिक क्वालिफाइड कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप का होने वाला है और कोई कैंप कुश्ती का नहीं चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: घोसी उपचुनाव में कांग्रेस ने किया सपा का समर्थन

Spread the news