Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन (Parkash Singh Badal passed away) हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह (Parkash Singh Badal) ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस ली। 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे।

इसे भी पढ़ें: प्रतिष्ठित हडको अवार्ड से सम्मानित हुआ उत्तर प्रदेश

उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री बादल की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी का नया मंत्र, नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा

Spread the news