आरा। यूं तो कोर्ट में मामलों की भरमार है, लेकिन सच यह भी है कि इनमें से अधिकत्तर मामले फर्जी ही हैं। अधिकत्तर मामले फर्जी इस लिए है क्योंकि हर मामले का पक्ष और विपक्ष दोनों है। फैसला एक पक्ष में आएगा। लेकिन एक अपने हक के लिए लड़ता है तो वहीं दूसरा उसके हक पर अपना अधिकार जताने के लिए लड़ता है। इसी का नतीजा है कि एक पक्ष सही होते हुए भी उसे इस बात को साबित करने में वर्षों लग जाते हैं। ऐसा ही मामला आर के कोर्ट में देखने को मिला है। जहां पुलिस फाइल में मर चुकी महिला को नवादा थाने की पुलिस ने ही पकड़कर कोर्ट में जज के समक्ष प्रस्तुत किया है। जज के समक्ष महिला ने स्वीकार किया है कि वह जिंदा है और उसके पति और बच्चे भी हैं। महिला के भाई ने उसके पति विनोद महतो, जेठ मास्टर महतो, जेठानी सरिता देवी और भतीजा विकास महतो के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने और लाश गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

नवादा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश में 11 दिसंबर, 2020 को दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी नवादा पुलिस ने महिला को दिल्ली से जिंदा बरामद कर लिया और कस्टडी में लेकर कल कोर्ट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज कराया गया। अब दहेज हत्या के इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जानकारी के अनुसार महिला शहर के पूर्वी गुमटी के लख निवासी अरुण महतो की पत्नी शारदा देवी है। शारदा का पति मूल रूप से पीरो थानक्षेत्र के गोविंद टोला (बम्हवार) के रहने वाले हैं। महिला के भाई विनोद महतो की तरफ से बीते वर्ष दिसंबर माह में आरा के नवादा थाने में दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संदर्भ में एसपी हर किशोर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में बारीकी से छानबीन कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में अब मकान मालिक मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा सकेंगे किराया

जांच के दौरान पुलिस को महिला के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इसी के आधार पर पुलिस की टीम दिल्ली गई और यहां से महिला को जिंदा बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कल महिला को कोर्ट में बयान दर्ज करा लिया है। वहीं इससे पहले महिला थानाध्यक्ष की तरफ से भी उसका बयान दर्ज करा लिया गया था। मजेदार बात यह है कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इसके चलते उसने भी अपना दूसरा विवाह कर लिया। फिलहाल महिला के बरामद होने के बाद दहेज हत्या के इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की जलकर मौत, पीएम मोदी और शाह ने जताया शोक

Spread the news