लखनऊ । संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को ‘सिविल सेवा परीक्षा 2022’ के नतीजे घोषित कर दिये हैं।  2022 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों को घोषित कर दिया है। टॉप चार लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 4 में उत्तर प्रदेश की दो लड़कियों ने स्थान हासिल किया। इशिता किशोर नोएडा की रहने वाली है। जबकि बरेली की रहने वाली स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है।  परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन,स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स,
वसीम अहमद भट, अनिरूद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव रहे। इस बार लड़कियों ने परीक्षा में दबदबा कायम किया है। इस बार कुल 933 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं हैं। इनके अतिरिक्त 41 दिव्यांगों का चयन किया गया है। आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार शीर्ष चार उम्मीदवार महिलाएं हैं। वहीं शीर्ष 25 में 14 महिलाएं और 11 पुरुष हैं।
पिछले साल जून में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। करीब 5.73 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 13,090 लिखित (मुख्य) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। इनमें से 2,529 परीक्षार्तियों का साक्षात्कार के लिये चयन किया गया था।

इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक गरिमा लोहिया ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरी स्थान हासिल किया। जबकि आईआईटी, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक) उमा हराथी एन वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से स्नातक (बीएससी) स्मृति मिश्रा अपने वैकल्पिक विषय के रूप में जूलॉजी के साथ चौथे स्थान प्राप्त किया है।

ऐसे करें चेक रिजल्ट

1-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2-होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
3-अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
4-पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
5-मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

Spread the news