लखनऊ। मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध ज्योतिष शास्त्र में काफी अहम माने जाते हैं। बुद्ध की कृपा से ही जातक विद्वान होता है, उसकी तर्क क्षमता मजबूत होती है, संचार कौशल में और बेहतर होता है। मई महीने के पहले दिन ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुद्ध 1 मई 2021 को सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगा। वृष राशि में बुद्ध 26 मई तक रहेंगे। इस दिन प्रात: 7 बजकर 50 मिनट के बाद मिथुन राशि में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष के अनुसार बुद्ध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और मीन, कन्या राशि में उच्च के माने जाते हैं। बुद्ध का वृष राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन से बुद्ध राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है।

राशियों पर असर

मेष राशि—जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। धन का व्यय सोच समझ कर करें। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। वाणी को मधुर बनाएं।

वृष राशि— जॉब, करियर और बिजनेस में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। ज्ञान के मामले में भी यह राशि परिवर्तन आपके लिए उत्तम है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मिथुन राशि— आलस को त्यागना होगा। कार्यक्षमता पर असर हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। धन के मामले में सावधानी बरते। विद्यार्थियों को परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि— बिजनेस और करियर की दृष्टि से लाभ की स्थिति बन सकती हैं। जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. लव रिलेशन को मजबूत बना सकते हैं। लाभ की स्थिति बनी हुई है।

सिंह राशि— बुध का गोचर आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा. आपको सम्मान भी प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। धन के मामले में भी लाभ की स्थिति बनती दिख रही है।

कन्या राशि— धन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं करियर की दृष्टि से भी बुध का राशि परिवर्तन लाभ की स्थिति बना रहा है। धैर्य और संयम बनाएं रखें।

तुला राशि— शिक्षा एवं ज्ञान के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। अचानक लाभ की स्थिति भी बनेगी। क्रोध से बचें, अवसरों का लाभ उठाएं, आलस से दूर रहें।

वृश्चिक राशि— दांपत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती है। इसलिए विवाद की स्थिति से बचें। इस दौरान मित्रों से भी संबंध प्रभावित हो सकते हैं। संयम बनाएं रखें, मन को शांत रखने की कोशिश करें।

धनु राशि—नया कार्य आरंभ करने से बचें। पहले जो कार्य कर रहे हैं उसमें लाभ की स्थिति बन सकती है। परिश्रम करें, लाभ मिलेगा। प्रमोशन की स्थिति भी बन रही है।

मकर राशि—क्रोध से बचे, प्रतिद्वदियों से सतर्क रहने की जरुर है। वाद—विवाद की स्थिति से दूर रहें। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। इसलिए अवसरों का लाभ लेने के लिए तैयार रहें।

कुंभ राशि—जॉब और बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। संयम बनाएं रखें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। धन का व्यय होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि— धन लाभ की स्थिति बन रही है। बुध का गोचर जॉब, शिक्षा और सेहत के मामले में अच्छे परिणाम देगा। कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें। परिवार के सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

Spread the news