नई दिल्ली। देश में बर्ड फ्लू का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी की पुष्टि करने वाला उत्तर प्रदेश सातवां राज्य बन गया है। बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। यहां चार पक्षियों की मौत हो गई थी, जिनकी जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं प्रशासन के साथ यहां की जनता भी सतर्क दिख रही है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एवियन इन्फ्लूएंजा जहां संक्रमण दिख रहा है वहीं दिल्ली पहले से ही वीक जोन में है। यहां अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली के इर्दगिर्द क्षेत्रों में कौवों के मरने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए नई पहल, लक्जरी ट्रेन से करें सफर, वापसी में फ्री विमान यात्रा की सुविधा

दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए इससे बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गाजीपुर पॉल्ट्री फॉम को दस दिनों के लिए बंद करा दिया गया है। वहीं जिंदा पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दिल्ली के सभी जिलों में निगरानी के लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है। पशुओं के डॉक्टर भी नजर बनाए हुए हैं और वह लगातार सर्वे भी कर रहे हैं। इसी क्रम में भलस्वा झील, संजय झाल, पॉल्ट्री मार्केट की निगरानी की जा रही है। सरकार ने मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 जारी किया है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात व हरियाणा बर्ड फ्लू की चपेट में हैं।

हिमाचल प्रदेश के पोंग क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। क्योंकि यहां हर वर्ष प्रवासी पक्षी आते हैं। वहीं बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां 3500 प्रवासी पक्षियों को मार दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान के 11 जिले बर्ड फ्लू की चपेट में हैं, इन जिलों में सवाई माधोपुर, पाली, दौसा व जैसलमेर शामिल हैं। वहीं सवाई माधोपुर में मरे कौओं में बर्ड फ्लू का एच 5 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें: देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन, पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक के बाद हुआ एलान

Spread the news