Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राणा कृष्ण किंकर सिंह का शिनवार को निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राणा कृष्ण किंकर से बस्ती जनपद के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। कप्तानगंज क्षेत्र के वह काफी लोकप्रिय नेता रहे, उन्होंने ने यहां से निर्दलीय चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

हालांकि बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद उनके राजनीतिक जीवन पर ग्रहण सा लग गया। इसके बाद उन्होंने कई चुनाव लड़े, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। चुनावों में जनता ने राणा कृष्ण किंकर सिंह का पूरा सहयोग किया, निर्दलीय उम्मीदवार होने के बावजूद वह चुनाव में दूसरे नंबर के नेता रहे। अपने राजनीतिक जीवन में वह कई कई राजनीतिक दल में शामिल भी हुए। बीते वर्ष लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय राणा कृष्ण किंकर सिंह और उनके सुपुत्र राणा नागेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala मर्डर केस में हत्यारों का अयोध्या कनेक्शन आया सामने

हालांकि इससे कुछ ही दिन उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामा था, लेकिन भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व विधायक राणा कृष्ण किंकर सिंह और नागेश प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। फिलहाल राणा कृष्ण किंकर सिंह के निधन से बस्ती की राजनीति को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

इसे भी पढ़ें: जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हुआ बेलघाट बाजार, सड़कों के अभाव में रुका विकास

Spread the news