बरेली: समाज में महिलाओं प्रति घटता सम्मान उनके प्रति बढ़ते अपराध का बड़ा कारण बनता जा रहा है। बरेली जनपद के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना एक लड़की के घरवालों को भारी पड़ गया। दबंग पड़ोसी युवती से न सिर्फ छेड़छाड़ (Woman molested) किया बल्कि घर में घुसकर उसके घरवालों के साथ मारपीट भी की। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया उसकी बेटी सुबह 3 बजे घर मे स्नान कर रही थी। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले तीन लड़के उसके घर में घुस गए और लड़की के साथ छेड़छाड़ (Woman molested) करने लगे। विरोध करने पर लड़की और उसकी मां से मारपीट की।

इसे भी पढ़ें: दरोगा ने महिला अधिवक्ता से किया गैंगरेप

महिला ने बताया पड़ोस के रहने वाले साकिब, आतिफ, काशीब यह तीनों लोग छत के ऊपर से घर मे ताकझांक करते है। कल सुबह 3 बजे मेरी बेटी बाथरूम में स्नान कर रही थी तभी अचानक यह तीनों लोग घर में घुस आए और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने शोर मचाया तो मां पहुंची विरोध करने पर तीनों ने मां बेटी के साथ मारपीट की। पुलिस में इसकी शिकायत की। बारादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें: आवास दिलाने के नाम पर युवती को बनाया हवस का शिकार

Spread the news