देवरिया: महिला अपराधों के खिलाफ कड़े कानूनों के बावजूद भी महिला अपराधों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। जिम्मेदार पदों पर रहने वाले नेता व अधिकारी भी महिलाओं के आबरू से खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही हैरान करने वाला मामला देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवती ने जिला पंचायत सदस्य पर आवास दिलाने के बहाने दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया निवासी जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने आवास दिलाने का झांसा देकर अपने पास बुलाया था। यहां पहुंचने पर उन्होंने उसे अपने चार पहिया वाहन में बैठा लिया। वाहन को उनका एक साथी चला रहा था। जिला पंचायत सदस्य उसे गांव के पास एक स्कूल में ले गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और रातभर अपने साथ रखा। अगले दिन भोर में सुनील निषाद के साथी ने युवती को गाड़ी से उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

घर पहुंची युवती ने परिजनों का आप बीती सुनाई। परिजना पीड़िता को लेकर थाने गए और जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तरफ से तहरीर दी गई है। गौरी बाजार की घटना है। तहरीर के आधार पर सुनील निषाद के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बंधक बनाकर सौतेले पिता ने 10 दिनों तक किया दुष्कर्म

Spread the news