Ameesha Patel: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) पर रांची की अदालत ने पांच साल पुराने चेक बाउंस के मामले में जुर्माना लगाया है। अदालत ने शिकायतकर्ता की याचिका को स्वीकार करते हुए अमीषा पटेल (Ameesha Patel) पर जुर्माना लगाया है। हालांकि अभिनेत्री पर कितना जुर्माना लगाया गया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। बता दें कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 22 नवम्बर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

5 साल पुराना है मामला

बता दें कि शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फिल्म के लिए अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये थे। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt भी हुईं डीपफेक का शिकार

इसे भी पढ़ें: BCCI ने राहुल द्रविड़ का बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Spread the news