Ghulam Nabi Azad: सच कहना हमेशा से गुनाह रहा है। सच कहना और सच को बर्दाश्त कर पाना दोनों आसान नहीं होता। शायद यही वजह है कि सच पता होने के बावजूद झूठ जीत जाता है। ऐसा की कुछ भारतीय मुसलमानों के बारे में भी कहा जाता है। इतिहास साक्षी है कि भारतीय मुसलमानों के पूवर्ज हिंदू थे, लेकिन इस सच को कहने का साहस कोई नहीं दिखा पाता और जो इस सच को बोल देता है, वह विवादों में आ जाता है। ऐसे ही कुछ विवादों जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) घिरते नजर आ रहे हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने भारतीय मुसलमानों को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसको लेकर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय मुसलमान हिंदू धर्म से कन्वर्ट हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) यहां डोडा जिले में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने भारत में धर्मों के इतिहास के बारे में टिप्पणी करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कुछ बीजेपी नेता बोल रहे हैं कि कुछ मुसलमान बाहर से आए हैं और कुछ नहीं। मैं बता दूं कोई भी बाहर या अंदर से नहीं आया है। इस्लाम सिर्फ 1,500 साल पहले वजूद में आया, जबकि हिंदू धर्म बहुत पुराना है। उनमें से लगभग 10-20 मुसलमान हैं। इसमें कुछ बाहर से आए होंगे, लेकिन कुछ मुगल सेना में थे। उन्होंने आगे कहा कि भारत में अन्य सभी मुसलमानों ने हिंदू धर्म छोड़ दिया। इसका एक उदाहरण कश्मीर में देखा जा सकता है। 600 साल पहले कश्मीर में मुसलमान कहां थे, यहां सभी कश्मीरी पंडित थे। उन्होंने इस्लाम अपना लिया। सभी हिंदू धर्म में पैदा हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: माहिरा खान तलाक के आठ साल बाद सलीम को बनाने जा रहीं हमसफर

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन सभी ने भारत को अपना घर बनाया है। यह हमारा घर है। हम बाहर से नहीं आए हैं, हम सभी भारतीय हैं। हम इसी मिट्टी पर पैदा हुए हैं और इसी में फना हो जाएंगे। वहीं आजाद की टिप्पणी पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को मिर्ची लग गई है। उन्होंने गुलाम नबी पर तंज करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि वह कितना पीछे चले गए और उन्हें अपने पूर्वजों के बारे में क्या जानकारी है। मैं उन्हें बहुत पीछे जाने की सलाह दूंगी और हो सकता है कि उसे वहां पूर्वजों में कुछ बंदर मिल जाएं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय को बनाया गया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष

Spread the news