वर्ष 2021 का सभी को इंतज़ार हैं। वहीं वर्ष 2020 को लेकर दुनिया के अनुभव बेहद ख़राब रहे हैं। यही वजह रही कि, दुनिया 2021 आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। सभी को उम्मीद है कि, नए वर्ष आने के साथ उनके जीवन में भी कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। वास्तु शास्त्र की में बताई गईं टिप्स को आप अपनाकर अपने जीवन में कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। वास्तु के ये उपाय आपके मान-सम्मान में वृद्धि करते हैं और जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों को भी दूर करते हैं।

आज के भागदौड़ के जीवन में लोगों को अक्सर एक ही शिकायत होती है कि, उन्हें नींद नहीं आती है। नींद बार बार टूट जाती है। वास्तु में इसकी सबसे बड़ी वजह आपका गलत दिशा में सिर करके सोना। उत्तर दिशा में सोने से चुम्बकीय प्रवाह अवरुद्ध होकर बिगड़ जाएगा। इसकी वजह से ही लोगों की नींद बाधित होती है, जिससे सिर में दर्द बना रहता है। मानसिक बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार सोने की सबसे अच्छी दक्षिण की है। हमेशा अपना सिर दक्षिण की तरफ रखे और उत्तर की तरफ अपने पैर करके सोए। इस दिशा में सोने से व्यक्ति को अच्छी और गहरी नींद आती है और उसे धन, ख़ुशी, समृद्धि एवं यश की प्राप्ति होती है। पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोने से स्मृति अच्छी बनी रहती है, वहीं मनुष्य का मन आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ता है। पश्चिम दिशा को ओर सिर करके सोना भी अच्छा है। इससे व्यक्ति की प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और समृद्धि बढ़ाती है।

वास्तु के अनुसार, भोजन करने का सबसे उत्तम स्थान पश्चिम दिशा है। इस दिशा में भोजन करने से भोजन से सम्बंधित सभी जरूरते पूरी होती हैं। वहीं आप घर का उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में भोजन कर सकते हैं। लेकिन कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठकर भोजन न करें। इससे आपके शरीर और रिश्ते दोनों कमजोर होते हैं। भोजन कक्ष के दरवाजें के समाने शौचालय होना भी अशुभ माना गया है। इससे घर में कलह बढ़ती है।

Spread the news