
PM Modi: 18वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन चुनकर आए सांसद शपथ ले रहे हैं। सोमवार को पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर व अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली। जानकारी के मुताबिक आज कुल 280 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी और कल यानी मंगलवार को 264 सांसद शपथ लेंगे। सांसदों को ये शपथ राज्यवार दिलाई जा रही है। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सभी नए सांसदों को शपथ दिला रहे हैं। वहीं इससे पहले भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। उधर संसद में घुसते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi takes oath as a member of the 18th Lok Sabha. pic.twitter.com/3tjFrbOCJ0
— ANI (@ANI) June 24, 2024
18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन गौरव का दिन है। विकसित भारत के संकल्प के साथ आज से संसद के सत्र का आगाज हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया है। ऐसा आजादी के बाद दूसरी बार हुआ है। इसका मतलब है कि देश की जनता ने सरकार की नीति और नीयत पर मुहर लगाई है। मैं इसके लिए सभी देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
इसे भी पढ़ें: आधुनिक शिक्षण प्रणाली से लैस होंगे अनुदानित विद्यालय
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत जितना जरूरी है, देश चलाने के लिए आम सहमति भी उतनी जरूरी है। सभी की सहमति से देश को आगे लेकर चलना है। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा काम करेंगे। देश को एक अच्छे विपक्ष की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि विपक्ष इस बार सार्थक चर्चा करेगा और लोकतंत्र की गरिमा ख्याल रखेगा। देश के लोग नहीं चाहते कि संसद में नखरे और ड्रामा हो। हम जन विश्वास को और मजबूत करेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के सांसद प्रोटेम स्पीकर के चुनाव से नाराज नजर आ रहे हैं। फिलहाल विपक्षी सांसद जिस तरह हाथ में संविधान लेकर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं, उससे तय है कि इन लोगों का मकसद संसद चलने देने का नहीं है।
इसे भी पढ़ें: भक्त श्रेष्ठ का दर्शन