IAS Abhishek Singh: आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) की गिनती जहां तेज तर्रार महिला अधिकारियों में होती है, वहीं उनके पति आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) को लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार में दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) के खौफ से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ था। माफियाओं की मिली भगत के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) को सस्पेंड भी कर दिया था। इसी के बाद से आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के तेवर ठंडे पड़ गए। लेकिन इस घटना ने उन्हें न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में मशहूर कर दिया। वहीं उनके पति आईएएस होते हुए भी उनपर एक्टिंग करने का भूत सवार है।

IAS Abhishek Singh suspended

फिल्मों और गानों के शौकीन हैं अभिषेक (IAS Abhishek Singh)

गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) वर्ष 2011 में आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) से यूपी कैडर में आ गईं। दुर्गा शक्ति नागपाल की नियुक्ति पंजाब कैडर में हुई थी और उनकी पहली पोस्टिंग मोहाली में हुआ था। बहुत कम ही समय में दुर्गा शक्ति नागपाल के नाम की हनक खनन माफियाओं में दिखने लगी। मोहाली लैंड स्कैम का खुलासा कर उन्होंने माफियाओं की कमर तोड़ दी। दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) के दमदार कॅरियर पर जल्द ही उनकी बायोपिक आने वाली है। एक तरफ दुर्गा शक्ति नागपाल पर फिल्म बन रही है, तो वही दूसरी तरफ उनके IAS अभिषेक सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि अभिषेक फिल्मों और गानों के शौकीन हैं।

गुजरात चुनाव के दौरान लीक की थी सूचना

बता दें कि मशहूर सिंगर बी-प्राक का गाना दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा… गाने में एक्टिंग IAS अभिषेक सिंह ने ही की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि वह बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव के समय अभिषेक सिंह को प्रेक्षक बनाया गया था। लेकिन उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पर लीक कर दी। इसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए हटा दिया गया था। चुनाव संपन्न हुए तीन महीने बीत गए और इस दौरान अभिषेक सिंह बिना किसी सूचना के गायब चल रहे हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने यूपी को दिया 16 गुना ज्यादा रेलवे बजट

रील बनाने को लेकर बने रहते हैं चर्चा में

मजे की बात यह है कि आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एक तरफ जहां अपनी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, तो वहीं उनके पति अभिषेक सिंह रील बनाने व लापरवाही को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को तीन साल के लिए 2015 में डेप्युटेशन पर दिल्ली सरकार में भेजा गया था। वर्ष 2018 में 2 साल के लिए उनका डेप्युटेशन पीरियड बढ़ा दिया गया था। इसके बाद अभिषेक सिंह मेडिकल लीव पर चले गए। अभिषेक को बाद में अपने होम कैडर भेज दिया गया, जहां पर उन्होंने जॉइनिंग में देरी की। जॉइनिंग में देरी पर उनसे जवाब मांगा गया, लेकिन IAS अभिषेक की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। फिलहाल आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को जब सस्पेंड किया गया था, तो पूरे देश में हंगामा मच गया था, वहीं अभिषेक सिंह के सस्पेंड होने पर हर तरफ सन्नाटा है।

इसे भी पढ़ें: प्रथम स्थापना दिवस पर गडौ़ली धाम में होंगे विविध आयोजन

Spread the news