नई दिल्ली। यूं तो हर देश के अपने-अपने कानून होते हैं। लेकिन कुछ देशों के कानून को सुनकर हर किसी को हैरानी हो सकती है। दूसरे देशों के कानूनों की चर्चा करते हुए हम अक्सर सुनते रहते हैं कि फला देश में चोरी करने पर हाथ काट दिया जाता है तो इस देश में रेप के आरोपी को सरेआम फांसी दे दी जाती है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां के कानून बेहद ही अजीब है। इसी तरह के कुछ कानूनों का हम यहां जिक्र करने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां हम ऐसे देश के बारे में बता रहे है जहां रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हो जाना अपराध माना जाता है। इस देश में अगर रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हो गया तो ड्राइवर को सजा या फिर जुर्माना चुकाना पड़ता है। यह सुनकर आपको अजरज हो रहा होगा कि क्या आखिर सच में ऐसा है।

जी हां, जर्मनी ऐसा देश है जहां आप गाड़ी को चाहे जितनी स्पीड में चला सकते हैं। क्योंकि यहां तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना अपराध नहीं है। लेकिन बीच रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हो जाना अपराध माना जाता है। इस अपराध के लिए वाहन चालक को सजा मिल सकती है या जुर्माना भरना पड़ सकता है। यहां कि एक खासियत और है, दुनियाभर में लोग हेलो बोलकर फोन उठाते है, जबकि जर्मनी में लोग हेलो की जगह अपना नाम बोलते हैं। वहीं जर्मनी का एक और रिकॉर्ड है।

दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी जर्मनी में ही स्थित है। इस चर्च को ‘उल्म मिंस्टर‘ के नाम से जानते हैं। इसकी ऊंचाई 530 फीट के करीब है। यहां लगभग दो हजार लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। यहां कि एक मजेदार बात और है, जर्मनी में एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं देना अशुभ माना जाता है। इसलिए यहां लोग जन्मदिन के दिन ही बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। जबकि भारत में एडवांस में बधाई देने की परंपरा बनती जा रही है।

Spread the news