Astrology: सपने में कुलदेवता-कुलदेवी को देखना शुभ या अशुभ दोनों सपने हो सकते हैं। अगर आपको अपने कुलदेवता या कुलदेवी से अच्छे संकेत मिलते हैं, तब यह आपके के लिए शुभ सपना है। जैसे सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का आशीर्वाद मिलना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा-आरती करना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की मूर्ति देखना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का दर्शन होना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का मंदिर देखना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता को फूल अर्पित करना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता के द्वारा प्रसाद देना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता नारियल चढ़ाना। इत्यादि सपने शुभ सपने होते है। पर वही आप सपने में देखते है ,सपने में कुलदेवी या कुलदेवता को गुस्से में /क्रोध में, सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की मूर्ति खंडित होना। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता मंदिर का खंडित होना। कुलदेवी या कुलदेवता की मूर्ति में आग लगाना इत्यादि सपने अशुभ होते हैं।

कुलदेवता या कुलदेवी ऐसे देवी-देवता होते हैं, जो हमारे पूर्वजों की परंपरा के अनुसार स्थापित किया गया था। पूर्वजों से हम उस देवी-देवता की पूजा करते आते रहते हैं। मान्यता को मानते आते रहते है, हम सब कुलदेवी या कुलदेवता को हमारे रक्षक, समृद्धि, खुशी, सौभाग्य, उन्नति, वंश की प्रगति के लिए पूजते रहते है। और कुलदेवी कुल देवता की कृपा से हमें सुख-शांति की प्राप्ति होती है। पर वही कुलदेवी और कुलदेवता को सपने में देखना सकरात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के सपने हो सकते हैं। इस सपनों का मतलब विस्तार से जानते है।

सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का आशीर्वाद मिलना- यह शुभ सपना माना जाता है। यह सपना किसी क्षत्रे में सफलता की निशानी है। आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो जायेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा-आरती करना, यह सपना शुभ माना जाता है। यह सपना आपकी प्रगति का सूचक है। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, कोई उत्सव हो सकता है। यह सपना समृद्धि और खुशी का संकेत देता है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की मूर्ति देखना, सकारात्मक सपना है।

अगर आप अच्छी अवस्था में मूर्ति देखते हैं, तो आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जल्द आपका अच्छा समय आने वाला है। भविष्य आपका उज्जवल होगा। सफलता का संकेत है। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता की खंडित मूर्ति देखते हैं, कुलदेवी या कुलदेवता की मूर्ति में आग लगाना देखते हैं, तो यह सपना आपके लिए अशुभ है। किसी बीमारी का संकेत देता है, किसी क्षेत्र में हानि हो सकता है। जैसे परिवार में लड़ाई होना, असफ़लता, आर्थिक हानि, व्यापार में हानि, कार्य में अवरोध, परिवार में संतान को कष्ट, या संतान का न होना इत्यादि।

उपाय

कुलदेवी-कुलदेवता का आपको अपनी परम्पर के अनुसार पूजा विधि करना चाहिए। जिससे आपको उनका आशीर्वाद मिल सके और आपके लिए लाभदायक हो सके। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का दर्शन होना, यह सपना अत्यंत शुभ सपना माना गया है। आपका कोई कार्य जल्द सिद्ध होने वाला है। यह सपना आपके आध्यात्मिक उन्नति का संकेत देता है। यह सपना समृद्धि और सौभाग्य का सूचक है। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का मंदिर देखना, अच्छे अवस्था में मंदिर देखना शुभ सपना माना गया है। आप किसी नये कार्य की शुरुआत का सकते है, आप के लिए शुभ समय है। समस्या का नाश होगा।

सपने में कुलदेवी या कुलदेवता को फूल अर्पित करना, यह शुभ फल प्रदान करने वाला सपना माना गया है। कुलदेवी-कुलदेवता की कृपा आपको मिलेगी। समृद्धि, खुशी, उन्नति का सूचक है। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता के द्वारा प्रसाद देना/ सपने में कुलदेवी या कुलदेवता को नारियल चढ़ाना, दोनों सपने शुभ माने गए हैं। यह सफलता का सूचक माना जाता है। आपका जल्द मान सामान बढ़ेगा। यह सपना खुशी का संकेत प्रदान करता है। जीवन के समस्या का जल्द निदान होगा।

इसे भी पढ़ें: भक्त से निंदा सुन मुस्कुराए भोलेनाथ

सपने में कुलदेवी या कुलदेवता को गुस्सा में/क्रोध में देखना, यह सपना अशुभ माना जाता है। यह सपना आपके नकरात्मक विचारों को प्रदर्शित करता है। अशुभ सामचार मिल सकता है। परिवार में कोई अशुभ घटना का संकेत करता है। सपने में कुलदेवी या कुलदेवता का मंदिर खंडित होना, अशुभ सपना माना गया है। असंतोष का भाव प्रदर्शित करता है। आपके कार्य क्षत्रे में कोई हानि हो सकता है। असफलता का संकेत है। यह सपना अचानक समस्या का उत्पन्न होना इत्यादि का संकेत देता है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

इसे भी पढ़ें: शिव-पार्वती के पुत्र अंधक की कथा

Spread the news