Aligarh News: बारात में महिलाओं बारातियों के शामिल होने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते रंग में भंग पड़ने के मामले भी बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद से इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां बारात में दूल्हे की मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र का है। जहां शादी में शामिल होने आई 12 साल किशोरी से दुष्कर्म किया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता फिरोजाबाद (Firozabad) की रहने वाली है, जो रिश्ते में दूल्हे की मौसेरी बहन है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शनिवार को अपने परिवार के साथ बारात में शामिल होने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में आई थी। अगले दिन रविवार को बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। यह जानकर परिजन हैरान रह गए। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पीड़िता दूल्हे की मौसी की बेटी बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ‘यूपी को उत्तम निवेश प्रदेश बनाने में सहायक होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’

मामले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। वहीं एसपी सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि 10 तारीख की रात फिरोजाबाद से अलीगढ़ एक बारात आई थी। बारात आई एक नाबालिग लड़की ने रात एक बजे के करीब अपने परिजनों को ये बताया कि शादी समारोह में शामिल एक शख्स ने उसके साथ गलत काम किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपों को साक्ष्यों हेतु पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा दिया। इसके साथ ही सुसंगत धाराओं में थाना महुआखेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की द्वारा बताये गये व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में 73 एमओयू साइन

Spread the news