Lucknow: भारतीय प्रतिभा का कोई तोड़ नहीं है। ये जहां भी रहते हैं अपने हुनर से देश का नाम रौशन करते हैं। ऐसा ही एक नाम सौरभ के बेटे जैत्र सिंह का है। जो छोटी सी उम्र में ऑस्ट्रेलिया में भारत का मान बढ़ाया है। बता दें कि सौरभ व दीपिका सिंह जो वर्तमान में 2010 से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारत से अपनी व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने गये थे। उनके पुत्र जैत्र सिह केजी शिक्षा में परमाटा पश्चिम, सिडनी के स्कूल में मैथ्स में अपनी प्रतिभा से सभी देशों के अन्य छात्रों को पछाड़कर एक अद्वितीय स्थान बना लिया है।

जैत्र सिंह ने सिडनी में मैथमेटिक अचीवमेंट अवार्ड-2023 पाकर भारतवर्ष का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंन्सिपल की तरफ से उन्हें मेडल व प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने निवास पर माता-पिता के साथ चाय की दावत भी दी।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड पावर के रूप में स्थापित हो रहा भारत

गौरतलब है कि जैत्र सिंह और कोई नहीं, बल्कि डा. भरत राज सिंह, जो देश के एक वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक व महानिदेशक, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस, लखनऊ में कार्यरत हैं, के ग्रैंडसन (सौपुत्र) हैं। जिनकी शुभकामनाओं का ही प्रतिफल इस बच्चे में भी दिखता है।

इसे भी पढ़ें: शब्दों की ताकत

Spread the news