Lakhimpur Kheri Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Case) में दो नाबालिग दलित बहनों की पेड़ से लटकती मिली लाश के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामला लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Case) के निघासन (Nighasan) कोतवाली क्षेत्र के गांव तमोलिनपुरवा का है। यहां बुधवार शाम को गांव के बाहर दो किशोरियों की लाश गन्ने के खेत में पेड़ से लटकती हुई मिली थी। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Case) के एसपी संजीव सुमन ने गुरुवार को इस मामले में मीडिया को जानकारी दी है।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पीड़ित परिवार ने पड़ोस में ही रहने वाले छह लोगों का नाम दिया है। मामले में नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शादी का दबाव बनाए जाने पर लड़कियों की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। सभी आरोपी एक ही समुदाय के हैं।

साक्ष्य मिटाने के लिए रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए लड़कियों को फंदे में डाल कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही और रिपोर्ट आने पर आगे की पूछताछ की जाएगी। आरोपी जुनैद, सुहेल, हाफिजुर रहमान और जुनैद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का मुख्य आरोपी छोटू उनके पास के ही रहने वाला है। उसपर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया था। जानकारी मिल रही है कि उसने तीन लड़कों को लड़कियों से परिचय कराया था, जिसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri में पेड़ से लटकी मिलीं दो सगी बहनों की लाशें

खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी बुधवार को दोपहर के समय गांव में मोटरसाइकिल से आए थे। वह लड़कियों अपने साथ लेकर खेत में चले गए, खेत में लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। लड़कियों उससे शादी का दबाव बना रही थीं, जिसके चलते आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों लड़कियों को पेड़ पर फेंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ करना बाकी है।

बदांयू कांड की याद हुई ताजा

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में दो बहनों की लाशों के मिलने से एकबार फिर अखिलेश राज में हुए बदांयू कांड की याद ताजा हो गई है। करीब 8 साल पहले बदांयू में भी इसी तरह की घटना घटी थी। सपा सरकार में बदायूं में दो बहनों की पेड़ से लटकी लाश मिली थी। जिस पर हंगामा हुआ था। हालांकि जांच में कुछ खास खुलासा नहीं हो पाया था।

इसे भी पढ़ें: प्रिंसिपल पर शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म करने का आरोप

इसे भी पढ़ें: हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास

इसे भी पढ़ें: पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय समेत 11 पर केस दर्ज

Spread the news