गाँव हमारा गाँव के हम हैं,
समृद्ध परिवार बनाना है।
हर किसान घर दूध दही हो,
संकल्प भाव जगाना है।।

गांव हमारा सर्वोत्तम खेती,
फ़सल विविधता का प्रबन्ध।
प्राकृतिक खेती होगी आगे,
विकसित भारत से सम्बन्ध।।

कर्म शील सब युवा हमारे,
विविध कलाओं में जाएंगे।
व्यवसाय और उद्योग करेंगे,
सब गाँव का मान बढ़ायेंगे।।

सब शिक्षा में भी आगे होंगे,
मिल उन्नत परिवार बनाएंगे।
अपने श्रम और पसीने द्वारा,
घर घर में खुशियाँ लाएंगे।।

स्वतंत्रता दिवस संकल्प बने,
सुख समृद्धि का दीप जायेंगे।
हम सब मिल होंगे सहयोगी,
जीवन प्रकाश पर्व मनाएंगे।।

बृजेंद्र

इसे भी पढ़ें: अभी समय है जागो प्रियजन

इसे भी पढ़ें: एक अनजान से रिश्ते को

Spread the news