Celebrity Weddings 2025 List: साल 2025 ख़त्म होने को है, और यह साल मनोरंजन जगत के कई सितारों के लिए प्यार और नए सफ़र की शुरुआत लेकर आया। इस साल कई मशहूर चेहरों ने शादी के बंधन में बँधकर अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया। चलिए, एक नज़र डालते हैं उन सेलिब्रिटी कपल्स पर जिन्होंने 2025 में शादी की घंटी बजाई।

जनवरी से शुरुआत

Armaan Malik-Aashna Shroff

2 जनवरी: मशहूर प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ से शादी रचाई।

Darshan Raval - Dharal Surelia

18 जनवरी: सिंगर दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से परिणय सूत्र में बँधे।

Raftaar-Manraj Jawanda

31 जनवरी: बॉलीवुड के फेमस रैपर रफ्तार ने एक्ट्रेस मनराज जवंदा से दूसरी शादी की।

फरवरी में दो शादियाँ

Aadar Jain - Alekha Advani

12 फरवरी: एक्टर आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी की।

Prateik Babbar-Priya Banerjee

14 फरवरी (वैलेंटाइन डे): एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से दूसरा विवाह किया।

गर्मियों में हुई बड़ी शादियाँ

Hina Khan-Rocky Jaiswal

4 जून: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर से जंग के बीच अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की।

Akhil Akkineni - Zainab Ravdjee

6 जून: साउथ स्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रवदजी से विवाह किया।

साल के आखिरी महीनों में

Avika Gor-Milind Chandwani

30 सितंबर: बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गोर ने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से टीवी पर लाइव शादी की।

Ashlesha Sawant-Sandeep Baswana

16 नवंबर: एक्ट्रेस आश्लेषा सावंत ने 23 साल तक डेट करने के बाद संदीप बसवाना से शादी रचाई।

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru

1 दिसंबर: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने एक प्राइवेट सेरेमनी में राज निदिमोरू से दूसरी शादी की।

Sara Khan-Krish Pathak

5 दिसंबर: एक्ट्रेस सारा खान ने लंबे समय से डेट कर रहे एक्टर कृष पाठक से हिंदू रीति से अपनी दूसरी शादी की।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई का किया खुलासा

इसे भी पढ़ें: उद्योग जगत में स्वैच्छिक एलईआई की बढ़ती स्वीकार्यता

Spread the news