बीजिंग: चीन से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया में तबाही मचाने के साथ एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। एम तरफ पूरी दुनिया इस महामारी से राहत पाने की ओर है, वहीं चीन में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक चीन के सबसे बड़े शंघाई में कोविड 19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लॉकडाउन लगाए जाने की वजह से लाखों लोग घरों में कैद हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यहां संक्रमण के 438 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 7,788 ऐसे मामले हैं, जिनमें जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। दोनों तरह के मामले पिछले एक दिन की अपेक्षा अधिक है।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में रविवार को कोरोना वायरस के कुल 4,455 नए मामले सामने आए, जो शनिवार के मुकाबले काफी अधिक है। कई देशों के मुकाबले यह आंकड़े कम भी हैं, मगर 2019 के अंत में बुहान में रोजाना आने वाले मामलों की तुलना में अधिक हैं। बता दें कि शंघई में 2.6 करोड़ की आबादी दो चरणों में लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है। यहा स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि प्रशासन को यह सेना लगानी पड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई में PLA ने कुल 2,000 मेडिकल पर्सनल्स की तैनाती की है।

इसे भी पढ़ें: coronavirus मरीजों में बढ़ रही नपुंसकता

शंघई के अलग-अलग इलाकों में हजारों की संख्या में हेल्थवर्कर्स की भी तैनाती की गई है। ये लोग घर-घर जाकर कोविड की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत भी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्वी पुडोंग क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार को घरों से निकलने की छूट दी जानी थी, वहीं पश्चिमी पुशी क्षेत्र में शुक्रवार से चार दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में आश्वासन के बावजूद भी पुडोंग में लाखों लोग अभी भी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें: coronavirus: सपा सांसद का बेतुका बयान

Spread the news