Yogi Adityanath Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन (Yogi Adityanath Birthday) पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मोदी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

वहीं प्रधानमंत्री (Narendra Modi) की शुभकामनाओं पर सीएम योगी ने भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के सीएम प्रो. डॉ माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभेच्छाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आपकी शुभकामनाएं मुझे आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पूर्ण करने में सदैव प्रेरणा प्रदान करेंगी।

Yogi Adityanath Birthday

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस-2024 (World Environment Day) और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव (वन/पर्यावरण) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी को यूपी-बिहार में कभी नहीं मिला राम के नाम का लाभ

वहीं पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2024) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा-माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर आज लखनऊ में पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धरती माता और प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सेवारत है।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन और भगवान शिव का युद्ध

Spread the news