कानपुर: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां प्रदेश सरकार एंटी रोमियो का गठन कर महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा का एहसास कराने कोशिश कर रही है, वहीं महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई। आलम यह है कि आशिकों के गुट पुलिस से बेपरवाह होकर खुलेआम मारपीट भी कर रहे हैं। कानपुर से इसी तरह की घटना सामने आई है। जहां आशिकों के दो गुट में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ देसी बम से भी हमला किया गया। इस घटना में दो लड़कों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। वहीं बमबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बमबारी करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामला इश्कबाजी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कानपुर के पॉश इलाके फीलखाना थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हुआ है। इसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लड़कों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट ने देसी बम से दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रहे है। चर्चा है कि इस विवाद के पीछे लड़की से इश्कबाजी का चक्कर है।

इसे भी पढ़ें: शिक्षक नेता ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार

इस संदर्भ में डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता के अवैध बारातघर पर चला बुलडोज़र

Spread the news