Newschuski Digital Desk: प्रियंका चोपड़ा भले ही आज अमेरिका में रहती हों, लेकिन उनका दिल हमेशा की तरह भारत के लिए धड़कता है। यह बात उन्होंने एक बार फिर साबित कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारतीय महिला खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत का जमकर जश्न मनाया।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में भारत की बेटियों द्वारा खेल जगत में हासिल की गईं कई यादगार जीतों के पलों को एक साथ पिरोया गया है। ये ऐसे पल हैं जिन्होंने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

वीडियो में आप क्या देख सकते हैं
भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम का पहला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतना। भारतीय महिला कबड्डी टीम का वर्ल्ड कप पर कब्जा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में धमाकेदार जीत। अनुपमा रामचंद्रन का पहली भारतीय महिला के तौर पर विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीतना। इन सभी जीतों को ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ जैसे प्रेरक संगीत के साथ दिखाया गया।
View this post on Instagram
वीडियो के साथ प्रियंका ने भारत की इन जांबाज बेटियों को संबोधित करते हुए एक प्यारा सा संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, आप सबकी वजह से ही आज लाखों-करोड़ों छोटी लड़कियाँ सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रख रही हैं। ऐसे ही सपने बुनते रहो। बहुत-बहुत बधाई हो बेटियों, तुम सबने कमाल कर दिखाया!
View this post on Instagram
प्रियंका का यह पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस कह रहे हैं कि चाहे प्रियंका दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न रहें, भारत के प्रति उनका प्यार और लगाव हमेशा बना रहेगा। बता दें, प्रियंका अक्सर लड़कियों को आगे बढ़ने और नया करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: निक जोनस के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका
वहीं, फिल्मी मोर्चे पर, प्रियंका जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में उनका एक धमाकेदार लुक भी जारी किया था, जहाँ वह पीली साड़ी में बंदूक थामे नजर आ रही थीं।
इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra की सिटाडेल का धमाका